सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में एआईएमआईएम ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष कार्यवाही की मांग

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) महराजगंज के जिलाध्यक्ष सरवर खान के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक महराजगंज को एक ज्ञापन सौंपकर सोशल मीडिया पर पैग़म्बरे आज़म हज़रत मोहम्मद एवं मुक़द्दस किताब कुरआन शरीफ़ के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध निष्पक्ष, त्वरित एवं विधिसम्मत कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर निवासी राजन राज द्वारा सोशल मीडिया पर कथित रूप से ऐसी सामग्री प्रसारित की गई है, जिससे मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और समाज में व्यापक आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन में प्रशासन से अनुरोध किया गया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी धर्म, धार्मिक ग्रंथ अथवा महापुरुष के संबंध में आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने का साहस न कर सके।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सरवर खान ने कहा कि एआईएमआईएम का उद्देश्य कानून के दायरे में रहते हुए धार्मिक सौहार्द, आपसी सम्मान और जनपद की शांति बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को अपने धर्म के सम्मान और संरक्षण का अधिकार देता है तथा किसी भी धर्म के प्रति कथित अपमानजनक सामग्री समाज में वैमनस्य फैलाने का कारण बन सकती है। इसलिए ऐसे मामलों में निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई आवश्यक है।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि समय रहते प्रभावी कानूनी कार्रवाई होने से जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने में सहायता मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से अपेक्षा व्यक्त की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्रचलित विधि के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर इकबाल अहमद जिला महासचिव, मोहिउद्दीन सिद्दीकी यूथ जिलाध्यक्ष, निजामुद्दीन जिला महासचिव, कमरुद्दीन खान जिला महासचिव, रुहुल्लाह खान जिला महासचिव, कलीमुल्लाह जिला प्रवक्ता, शफी मोहम्मद सदर प्रभारी, अफसर अली, मौलाना अलीशेर अहमद, हाफिज रजा, मौलाना सलीमुल्लाह, तसरीफ खान, वसी अहमद अध्यक्ष सदर विधानसभा, मुमताज, सुग्रीव भारती, नूर आलम, अफजल खान, नीरज गौतम, दिलीप सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *