गड्ढे में गिरने से बालक की मौत, परिवार व गांव में मचा कोहराम।

कौशल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

आज दिनांक 19 जुलाई 2026, शनिवार को महराजगंज जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बड़हरा रानी के बड़हरा खास टोला के रहने वाले चार वर्षीय एक मासूम बालक की गड्ढे में गिरने से मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

लोगों ने बताया बड़हरा खास निवासी सुखलाल का चार वर्षीय पुत्र अम्बरीश उर्फ विकेश शनिवार को घर के पास खेल रहा था। खेलते खेलते निकट में स्थित गड्ढे के पास पहुंचा एवं असंतुलित होकर उसमें गिर पड़ा। कुछ देर बाद परिजनों की नजर पड़ने पर उसे तत्काल बाहर निकालकर उपचार के लिए ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। मासूम की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

गांव के लोगों ने इस तरह के खुले हुए असुरक्षित गड्ढों को भरवाने की मांग की ताकि भविष्य में ऐसी हृदयविदारक घटना पुनः न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *