सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, परतावल में घंटों लगा जाम

 

परतावल/महराजगंज

गुरुवार शाम नगर पंचायत परतावल में एनएच-730 पर स्थित परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर सरिया से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन सड़क पर सरिया बिखर जाने से घंटों लंबा जाम लग गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज गति में थी और संतुलन बिगड़ने के कारण पलट गई। ट्रॉली में भरा सरिया सड़क पर बिखर गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क से सरिया हटवाकर आवागमन सुचारु कराया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुल सका।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *