फरेंदा पुलिस की तत्परता से टावर पर चढ़ी 18 वर्षीय युवती को सकुशल उतारा गया

महराजगंज जनपद में आज दिनांक 05 अगस्त, 2026 को प्रातः करीब 07:15 बजे थाना फरेंदा क्षेत्र के ग्राम पिपरातहसीलदार में एक 18 वर्षीय युवती के मोबाइल टावर पर चढ़े होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष फरेंदा श्री राघवेन्द्र सिंह मय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम द्वारा युवती को समझा-बुझाकर, विश्वास में लेते हुए सुरक्षित एवं सकुशल टावर से नीचे उतारा गया।

प्रारंभिक पूछताछ में युवती ने बताया कि माता-पिता से विवाद होने के कारण वह गांव के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी। पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से किसी अप्रिय घटना की संभावना को टाला जा सका। प्रकरण के संबंध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है तथा नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *