बलिया में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यशाला में राज्य मंत्री संतराज यादव का राष्ट्रभक्ति का आह्वान

 

मुख्य अतिथि के रूप में बोले— तिरंगा देश के स्वाभिमान, बलिदान और एकता का अमर प्रतीक, हर घर पर फहराएं राष्ट्रीय ध्वज

बलिया(विनय तिवारी)। जनपद बलिया में आयोजित ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ कार्यशाला में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राज्य मंत्री संतराज यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति प्रत्येक नागरिक की आस्था, सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने की। कार्यशाला में बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
अपने संबोधन में राज्य मंत्री संतराज यादव ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के स्वाभिमान, बलिदान, एकता और राष्ट्रगौरव का अमर प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान प्रकट करें तथा नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को मजबूत करें।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ऐतिहासिक जनभागीदारी के साथ नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। कार्यक्रम के अंत में राज्य मंत्री ने आयोजन की सफलता के लिए भाजपा के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि “हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा” का संकल्प विकसित भारत की पहचान बनेगा और देश को राष्ट्रीय एकता एवं गौरव के सूत्र में और अधिक सशक्त करेगा।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *