गोरखपुर जनपद में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक, शाखा गोरखपुर एवं जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड, गोरखपुर मुख्यालय पर देशभक्ति और उत्साह के बीच ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक के सभापति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संतराज यादव ने राष्ट्रध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गुलबर्ध्वज उर्फ महंत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संतराज यादव ने कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। उनके बलिदान को सदैव स्मरण करते हुए हमें राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का भी दिन है। राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।
इस दौरान अमर शहीदों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए राष्ट्र की उन्नति और समृद्धि के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में बैंक एवं सहकारी फेडरेशन के अधिकारी-कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
