त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स और बेहतर समन्वय की दिशा में बड़ा कदम, कोल्हुई में अतिरिक्त ग्रिड संचार केन्द्र शुरू

 

 

 

महराजगंज जनपद में आज दिनाँक 16 /09/26 को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा थाना कोल्हुई परिसर में स्थापित किए गए अतिरिक्त ग्रिड (कंट्रोल रूम) संचार केन्द्र का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा उपस्थित रहे।

अतिरिक्त ग्रिड संचार केन्द्र 24×7 संचालित रहेगा। इसके माध्यम से फरेन्दा एवं नौतनवा सर्किल के क्षेत्राधिकारी कार्यालयों, थानों, चौकियों एवं फायर स्टेशन के आरटी सेट को बेहतर संचार नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इसके अंतर्गत थाना फरेन्दा, पुरन्दरपुर, बृजमनगंज, कोल्हुई, नौतनवा, सोनौली, परसामलिक एवं बरगदवा सहित संबंधित पुलिस चौकियों एवं फायर स्टेशन की संचार व्यवस्था को प्रभावी रूप से समन्वित किया जाएगा।

जनपद की भौगोलिक एवं सीमावर्ती परिस्थितियों को देखते हुए अतिरिक्त ग्रिड की स्थापना से पुलिस टीमों के मध्य त्वरित एवं निर्बाध सूचना आदान-प्रदान सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी। दुर्घटना, कानून-व्यवस्था संबंधी घटनाओं, आपात परिस्थितियों अथवा सीमावर्ती क्षेत्रों में उत्पन्न परिस्थितियों के दौरान संबंधित पुलिस टीमों तक सूचनाएं तेजी से पहुंचाई जा सकेंगी, जिससे आवश्यक पुलिस बल की त्वरित तैनाती एवं प्रभावी कार्रवाई में मदद मिलेगी

इसके साथ ही संचार व्यवस्था के विकेन्द्रीकरण से मुख्य रेडियो ग्रिड पर संचार भार कम होगा तथा थाना, चौकी, गश्ती वाहनों एवं फायर स्टेशन के बीच समन्वय और बेहतर किया जा सकेगा इससे पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता एवं क्षेत्र में कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।

महराजगंज पुलिस द्वारा जनपद की भौगोलिक एवं सीमावर्ती परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस संचार व्यवस्था को आधुनिक, सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *