मिशन शक्ति 6.0 के तहत थाना पुरन्दरपुर पुलिस ने बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति किया जागरूक

महराजगंज जनपद में मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत थाना पुरन्दरपुर की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र के जनता इंटर कालेज में बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण व साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया

कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया, उ0नि सरवर हुसैन खान, उ0नि0 पूजा यादव, म0का0 सीमा, म0का0 चाँदनी, म0का0 अर्चना त्यागी द्वारा बालिकाओं को महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों, पॉक्सो एक्ट, महिला हेल्पलाइन सेवाओं तथा मिशन शक्ति अभियान के संबंध में जानकारी दी गई। बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या अथवा असुरक्षा की स्थिति में उपलब्ध सहायता एवं पुलिस सेवाओं का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया

इस दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता प्रदान करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों तथा उनके लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। 1090, 112, 181 एवं 1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई तथा जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *