साइबर जागरूकता अभियान: KMC मेडिकल कॉलेज में ई-मेल फिशिंग एवं साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया गया जागरूक

 

महराजगंज में KMC  मेडिकल कॉलेज में चला साइबर जागरूकता अभियान के अन्तर्गत संदिग्ध ई-मेल, फर्जी लिंक और अज्ञात अटैचमेंट से सतर्क रहने की दी गई जानकारी
व्यक्तिगत एवं गोपनीय जानकारी साझा करने से पहले प्रेषक के डोमेन और लिंक की जांच करने की अपील
साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के प्रति किया गया जागरूक

महराजगंज जनपद पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 13.10.2026 को साइबर क्राइम थाना, जनपद महराजगंज में नियुक्त साइबर जागरूकता टीम द्वारा KMC मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ई-मेल फिशिंग सहित विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को बताया गया कि साइबर अपराधी फर्जी ई-मेल, संदिग्ध लिंक एवं अटैचमेंट के माध्यम से लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बना सकते हैं। ऐसे में किसी भी ई-मेल पर कार्रवाई करने, लिंक खोलने, अटैचमेंट डाउनलोड करने अथवा अपनी व्यक्तिगत एवं गोपनीय जानकारी साझा करने से पहले प्रेषक के ई-मेल डोमेन और लिंक की सत्यता की जांच अवश्य करें। किसी भी संदिग्ध ई-मेल या लिंक पर बिना पुष्टि किए भरोसा न करें

इसके अतिरिक्त, ऑनलाइन धोखाधड़ी, वित्तीय साइबर अपराध एवं अन्य साइबर अपराधों से बचाव के लिए सतर्कता बरतने, गोपनीय जानकारी सुरक्षित रखने तथा किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की स्थिति में तत्काल उचित कदम उठाने के संबंध में जागरूक किया गया। साइबर वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार होने पर शीघ्र शिकायत दर्ज कराने हेतु राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी भी दी गई

 

महराजगंज पुलिस आमजन से अपील करती है कि साइबर अपराधों से बचाव के लिए सतर्क रहें, संदिग्ध ई-मेल एवं लिंक से बचें तथा अपनी व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही साइबर अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *