शासन के निर्देश पर महराजगंज खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई: ओवरलोड व बिना ISTP वाले 10 वाहन पकड़े, ₹2.82 लाख वसूला  अभियान हुआ और सख़्त


खनन विभाग महाराजगंज द्वारा अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए 6 दिसंबर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के बढ़ते प्रभाव के बीच विभाग की टीम ने निचलौल, घुघुली, फरेन्दा सहित विभिन्न एंट्री पॉइंट पर सघन जांच की। जांच के दौरान ओवरलोड और बिना ISTP दस्तावेज़ों के संचालित हो रहे 10 वाहनों को पकड़ लिया गया।

विभागीय टीम ने मौके पर ही नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी वाहनों पर चालान की कार्रवाई की तथा ₹2,82,680 रुपये का शमन शुल्क वसूल कर शासन के खजाने में जमा कराया।

अधिकारियों के अनुसार पकड़े गए अधिकतर वाहन अन्य जनपदों से यहां पहुंचे थे और मानकों का पालन किए बिना परिवहन कर रहे थे। विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज़ किया जाएगा।

खनन विभाग ने साफ कहा कि बिना वैध कागज़ात, ओवरलोड या नियम विरुद्ध किसी भी प्रकार का परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही परिवहनकर्ताओं से अपील की गई है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज़ साथ रखें और शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही वाहन संचालन करें। अन्यथा की स्थिति में वाहन मालिक स्वयं जिम्मेदार होंगे

विभाग की सक्रियता ने अवैध परिवहन माफियाओं में खलबली मचा दी है और आगामी दिनों में और भी कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *