थाईलैंड में चलती ट्रेन पर क्रेन गिरने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
14/01/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – बैंकॉक से उत्तर-पूर्व थाईलैंड की ओर जा रही ट्रेन पर निर्माणाधीन क्रेन गिरने से ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

सुत्रो के अनुसार, थाईलैंड के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में एक यात्री ट्रेन पर एक निर्माण क्रेन गिरने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई।

यह हादसा बुधवार सुबह बैंकॉक से 230 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में नाखोन रत्चासिमा प्रांत के सिखियो जिले में हुआ।

ट्रेन थाई राजधानी बैंकॉक से उबोन रतचथानी प्रांत जा रही थी।

एक तेज रफ्तार ट्रेन निर्माण स्थल के नीचे से गुजर रही थी, तभी ऊपर काम कर रही क्रेन टूटकर ट्रेन पर गिर गई ।

एक स्थानीय रिपोर्टर ने बताया कि क्रेन से टकराने के बाद ट्रेन लीक से बाहर आ गई और उसके कुछ ही देर बाद आग लग गई ।

उन्होंने आगे कहा, “शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया था कि केवल 4 लोगों की मौत हुई है।

लेकिन जल्द ही यह संख्या बढ़कर 12 हो गई।

अब थाई पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मृतकों की संख्या 22 तक पहुंच गई है और अनुमान है कि यह बढ़ भी सकती है।”

पुलिस के मुताबिक, हादसे में 55 लोग घायल हुए हैं और दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य अभी भी जारी है ।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है ।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *