पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग

रायबरेली की सालोन कोतवाली क्षेत्र के साहिबगंज बाजार में देर रात पटाखों के गोदाम में भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि गोदाम का कुछ हिस्सा गिर गया और आग लग गई। उसी आग की चपेट में पांच लोग झुलस गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। पटाखो का विस्फ़ोट इतना तेज था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। प्रशासन की शुरुवाती जांच में ये पता चल रहा है कि घर में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ और वही रखे पटाखो में आग लग गई।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *