सिंदुरिया में विराट हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन

 

 

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया में सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में सिंदुरिया खेल मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में साधु-संतों, महात्माओं, गायत्री परिवार तथा सकल हिंदू समाज के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत प्रचारक सुरजीत भाई साहब रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “जब हिंदू समाज संगठित होगा, तभी समर्थ और सशक्त भारत का निर्माण संभव है। भारतीय परंपराएं और पौराणिक मूल्य हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं, जो सदैव देश के लिए गौरव का विषय रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि विगत वर्षों में समाज को पंथ-मजहब के नाम पर विभाजित करने के प्रयास होते रहे हैं, किंतु संघ की संकल्पना स्पष्ट है कि हम सभी भारतवासी हिंदू हैं और हिंदुत्व एक ऐसी जीवन परंपरा है, जो किसी को हानि नहीं पहुँचाती, बल्कि राष्ट्र को गौरव प्रदान करती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष कुमार श्रीवास्तव ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी हिंदू भाइयों को संगठित होकर आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

कार्यक्रम का संचालन विभाग सद्भाव प्रमुख ज्योतिष मणि द्वारा किया गया। सम्मेलन में उपस्थित संत-महात्माओं ने माननीय मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि संतों को विभिन्न धार्मिक स्थलों पर आवागमन हेतु रोडवेज बस पास की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

इस अवसर पर सन्नी, सोनू, संजय राजकमल, मिथिलेश, सुधीर, चंदन, धर्मेंद्र, राहुल, अजीत, विनय, अनिल, रमेश, साधु शरण, सिसवा के राम बच्चन, सूरज, खंड कार्यवाह सुनील, शेषमणि, विमल, देवेश, इंद्रजीत, विद्याभूषण तथा गायत्री परिवार के जिला संयोजक मंगरु प्रसाद सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सम्मेलन का समापन राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता एवं हिंदू समाज की एकता के संकल्प के साथ हुआ।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *