मनमाने समय पर आते है मुख्य डाकघर के कर्मचारी,उपभोक्ताओं से नहीं कोई सरोकार

 

रायबरेली। कहने को तो मुख्य डाकघर जो शहर के घंटाघर चौराहा पर स्थित है । वहां पर काम करने का समय सुबह 10:00 बजे से शुरू होता है । लेकिन विभाग के कर्मचारी इतने मनमाने हो गए हैं कि इन्हें ना तो समय का पता होता है और ना ही डाकघर में आने वाले उपभोक्ताओं की समस्या ही समझ में आती है। नतीजा यह है कि डाकघर के कर्मचारियों से लेकर अधिकारी तक मनमाने समय से विभाग में आते हैं और आने के बाद कहां विलुप्त हो जाते हैं यह भी किसी को नहीं पता चलता है। लोग डाकघर में बने काउंटर पर लाइन लगाकर खड़े रहते है। लेकिन उनके आवश्यक कार्य को देखने सुनने वाला कोई नहीं है। आज कुछ ऐसा ही मुख्य डाकघर में देखने को मिला जहां 10:30 बजे तक केवल सफाई कर्मचारी फर्नीचर को साफ करता हुआ दिखाई दिया। जबकि लोग लाइन लगाकर खड़े हुए थे कि किसी तरह बाबू कर्मचारी आ जाए तो उनका कागज या अन्य जरूरी दस्तावेजो का कार्य पूर्ण हो सके । एक तरफ सरकार कहती है कि समय से न पहुंचने वाले कर्मचारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की बात कहती है तो दूसरी ओर हाल यह है कि डाकघर की कर्मचारी अपने मन माने कार्यों के चलते सरकारी मंशा में पलीता लगाने में जुटे हैं।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *