मया बाज़ार की नूरानी जामा मस्जिद में हुआ क़ुरान मुकम्मल, मुल्क की सलामती के लिये मांगी गई दुआ

 

अयोध्या, मया बाज़ार
मया बाज़ार की नूरानी जामा मस्जिद में तरावीह हाफिज व कारी हज़रत शोएब रज़ा की इमामत में कुराने पाक मुकम्मल हुआ।मुकद्दस महीने रमज़ान की विशेष नमाज तरावीह में खत्म – ए- कुराने पाक का सिलसिला जारी हैं। वहीं मया ब्लॉक के अन्तर्गत अधिकांश मस्जिदों में चल रही तरावीह में कुराने पाक मुकम्मल हो चुका हैं।अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर देश में अमनो – अमान के लिये दुवाओं का सिलसिला जारी हैं। हाफिज व कारी हज़रत शोएब रज़ा ने खिताब करते हुये सदकये फितर और ऐतकाफ की फ़ज़ीलत की रोशनी पर बयानात पेश करते हुए बताया की गरीब भाईयों की ईद की खुशियों में शामिल करने का सबसे अच्छा जरिया सदकये फितर देकर उनकी मदद करनी होती हैं।हाफिज व कारी हज़रत शोएब रज़ा ने बताया की इस बार फितरे की रकम 60 रुपये प्रति व्यक्ति हैं। मया बाज़ार की नूरानी जामा मस्जिद में हाफ़िज़ व कारी हज़रत शोएब रज़ा ने तरावीह में कुराने पाक मुकम्मल कराया।खत्म कुरान पाक के बाद हाफिज जी ने कहा की कुरान मुसलमानों के लिये सीधी राह दिखाने का जरिया हैं।खुशनसीब हैं वो लोग जो क़ुरान हाफ़िज़ हैं। मास्टर मुबारक अली इदरीशी ने बताया की रमज़ान का महीना रहमतों वाला हैं,और अल्लाह ने रमज़ान को अपना महीना करार दिया हैं।इसी महीने में कुरान नाज़िल हुआ हैं, इसीलिए रमज़ान और कुरान का आपस में गहरा रिश्ता हैं।तथा हाफिज जी ने रमज़ान महीने में शब -ए- कद्र की रात के बारे में बताया की अल्लाह की इबादत कर हमें अपने गुनाहों की माफी मांगनी चाहिये। इस मौके पर मास्टर मुबारक अली इदरीशी,मोहम्मद कैफ इदरीशी, शमशुद्दीन, मुअज्जिन वजहुल जमा,चांद बाबू,गुलाम रसूल(पप्पू), वा अली अहमद सहित बड़ी संख्या में लोग तरावीह की नमाज अदा करने में मौजूद थे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *