जापान में तेज़ भूकंप: सुनामी की चेतावनी जारी

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
20/04/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – जापान के उत्तरपूर्वी तट पर सोमवार को शक्तिशाली भूकंप आया।

भूकंप के बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी की और तटीय इलाकों के निवासियों से तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह किया।

शुरुआती रिपोर्ट में भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई थी, जिसे बाद में जापान ने संशोधित कर 7.5 तीव्रता कर दिया।

भूकंप का केंद्र देश के पूर्वी हिस्से में सैनरिकु तट से 10 किमी की गहराई पर था।

जापान के अपने भूकंपीय पैमाने पर इसे ‘5+’ (0 से 7 तक) के रूप में दर्ज किया गया है।

*सुनामी का खतरा और रेड अलर्ट*

भूकंप के बाद देश के उत्तरपूर्वी तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है, जो जापान की चेतावनी प्रणाली के अनुसार दूसरा उच्चतम चेतावनी स्तर है।

मौसम कार्यालय ने भविष्यवाणी की है कि 30 मिनट से भी कम समय में 3 मीटर ऊंची सुनामी लहरें तटीय इलाकों में आ सकती हैं।

सुत्र के मुताबिक जापान के तट पर सुनामी लहरें दिखाई देने लगी हैं।

अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों के लोगों को बिना किसी देरी के तुरंत ऊंची जगहों पर जाने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।

मध्य प्रशांत होक्काइडो तट, आओमोरी प्रीफेक्चर तट और इवाते प्रीफेक्चर तट के सुनामी से सबसे अधिक प्रभावित होने की आशंका है।

शक्तिशाली भूकंप के कारण सार्वजनिक परिवहन पर भी सीधा असर पड़ा है।

सुत्र के मुताबिक, राजधानी टोक्यो और उत्तरी शहर आओमोरी के बीच बुलेट ट्रेन सेवा फिलहाल पूरी तरह से निलंबित है।

अधिकारी नुकसान का ब्योरा जुटा रहे हैं जबकि प्रभावित इलाकों में हाई अलर्ट रखा जा रहा है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *