रायबरेली के तीन कराटे प्रशिक्षकों ने लखनऊ में पाई सफलता, बने आधिकारिक जज और कोच

 

रायबरेली। लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय रेफरी, जज एवं कोच परीक्षा में कराटे एसोसिएशन रायबरेली के तीन प्रशिक्षकों ने सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। कराटे एसोसिएशन रायबरेली के संस्थापक मास्टर राकेश कुमार गुप्ता ने सभी सफल ऑफिशियल्स को बधाई देते हुए इसे जिले के लिए गौरव का विषय बताया है।
कराटे एसोसिएशन रायबरेली के अध्यक्ष मास्टर राकेश कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शरद सरोज ने प्रतिष्ठित जज-ए एवं कोच परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है, जबकि मनीष दुबे और अंकुश कुमार ने जज-बी परीक्षा में सफलता हासिल की है। मास्टर राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कराटे खेल में अपनी तकनीकी योग्यता एवं निर्णायक क्षमता का परिचय दिया है।
इस अवसर पर मास्टर राकेश कुमार गुप्ता एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि ये अधिकारी भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जज एवं कोच के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए रायबरेली तथा उत्तर प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेंगे। सफलता पर एसोसिएशन के सचिव आशिष जायसवाल, क्षितेंद्र शास्त्री, रितिक गुप्ता, आदेश सोनकर, आंचल, अल्ताफ आदि ने शुभकामनाएं दीं।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *