रामगढ़ ताल में यूपी टीम का शानदार प्रदर्शन, जीते गोल्ड मेडल

गोरखपुर जनपद के रामगढ़ ताल में आयोजित 46वीं जूनियर रोइंग नेशनल चैंपियनशिप का भव्य समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में देश के 20 प्रदेशों के 273 खिलाड़ियों और 20 कोचों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित किया।
चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। विजेता खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामगढ़ ताल के जेट्टी पर मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मत्स्य मंत्री संजय निषाद, खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद यादव और सांसद रवि किशन भी मौजूद रहे।
भारतीय रोइंग संघ के अध्यक्ष एम. बालाजी ने प्रतियोगिता के आयोजन और खेल की तकनीकी बारीकियों की जानकारी साझा की। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं युवाओं को आगे बढ़ने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं।
इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, खेल निदेशक आर.पी. सिंह, विधायक, एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष, महिला आयोग की उपाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और खिलाड़ी उपस्थित रहे। आयोजन के सफल संचालन के लिए स्थानीय प्रशासन और आयोजकों की भूमिका महत्वपूर्ण

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *