उपजिलाधिकारी महोदय नौतनवा व क्षेत्राधिकारी महोदय नौतनवा द्वारा थाना समाधान दिवस में सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

 

 

उपजिलाधिकारी महोदय नौतनवा व क्षेत्राधिकारी महोदय नौतनवा द्वारा थाना नौतनवा पर आयोजित थाना समाधान दिवस में प्रतिभाग कर जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। समाधान दिवस में भूमि विवाद, रास्ता विवाद, आपसी विवाद एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा उपस्थित आम जनमानस की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए संबंधित को निर्देशित किया गया कि शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा मौके पर जाकर विवादित प्रकरणों की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाए। इस दौरान थाना नौतनवा पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे ।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *