अवैध खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई,  भिटौली पुलिस द्वारा 03 अदद ट्रैक्टर-ट्रॉली हुआ सीज

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना भिटौली पुलिस द्वारा अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 03 अदद ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया गया।
दिनांक 04.06.2026 को थाना भिटौली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग एवं निगरानी के दौरान ग्राम बसवार नतन क्षेत्र में 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रूप से बालू का परिवहन करते हुए पाए गए। वाहन चालकों द्वारा खनिज परिवहन से संबंधित कोई वैध अभिलेख अथवा परमिट प्रस्तुत न किए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उक्त वाहनों को उत्तर प्रदेश मोटर वाहन अधिनियम एवं खनन नियमों के अंतर्गत सीज कर खनन विभाग को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *