पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रायबरेली का शैक्षिक एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम का समापन

रायबरेली। पीएम श्री योजना के अंतर्गत स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार तथा समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रायबरेली की छात्राओं का प्रदेश के बाहर शैक्षिक एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम दिनांक 01 फरवरी 2026 से 05 फरवरी 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत छात्राओं को उत्तराखंड स्थित पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार एवं फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (FRI), देहरादून का ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक भ्रमण कराया गया। यह कार्यक्रम छात्राओं के शैक्षिक, वैज्ञानिक, तकनीकी एवं पर्यावरणीय विकास को दृष्टिगत रखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक रायबरेली श्री संजीव कुमार सिंह के संरक्षण में तथा जिला समन्वयक श्री इरफान अहमद सिद्दीकी के संयोजन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. स्मिता मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संपन्न हुआ।

पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार में छात्राओं को आयुर्वेदिक चिकित्सा, अनुसंधान कार्य, हर्बल गार्डन एवं रिसर्च सेंटर की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। साथ ही आयुर्वेद, फार्मेसी, रिसर्च एवं पर्यावरण से जुड़े विभिन्न करियर विकल्पों से भी छात्राओं को अवगत कराया गया।

फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट, देहरादून में छात्राओं ने वन विज्ञान एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न संग्रहालयों का अवलोकन किया, जिससे उन्हें वन प्रबंधन, जैव विविधता, कीट विज्ञान एवं वन आधारित उद्योगों की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

यह शैक्षिक भ्रमण छात्राओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ, जिससे उनमें वैज्ञानिक सोच, पर्यावरणीय चेतना तथा उच्च शिक्षा के प्रति रुचि का विकास हुआ। इस एक्सपोजर विजिट का सफल संचालन प्रभारी श्रीमती सीमा, सह प्रभारी श्रीमती संतोष कुमारी पाल एवं अन्य स्टाफ के सहयोग से पूर्ण अनुशासन एवं सुरक्षा के साथ किया गया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *