जनपद के समस्त थानों पर समाधान दिवस का हुआ आयोजन

जनपद के समस्त थानों पर आयोजित किया गया “थाना समाधान दिवस”
थाना समाधान दिवस पर जनपद में प्राप्त कुल 172 प्रार्थना पत्रों में से 24 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया
समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों पर समाधान दिवस का किया गया आयोजन
प्राप्त विभिन्न प्रार्थना पत्रों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश महराजगंज जनपद में आज दिनांक- 13.06.2026 को जनपद के समस्त थानों में "थाना समाधान दिवस" का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े तथा प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जमीन सम्बंधित थाना स्तर, आइजीआरएस या अन्य सभी माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में अंकित करने एवं समाधान दिवस पर दोनों पक्षों को बुलवाकर पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा निस्तारित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है ।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *