जनपद के सभी थानो पर   सामूहिक योग का  हुआ पूर्वाभ्यास

महराजगंज जनपद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित “योग सप्ताह” कार्यक्रम के क्रम में आज दिनांक 16.06.2026 को पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों, कार्यालयों/शाखाओं पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास करते हुए स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन के महत्व को समझा। साथ ही नियमित योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ एवं तनावमुक्त रहने का संकल्प लिया।

महराजगंज पुलिस द्वारा योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने तथा जनसामान्य को योग के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। साथ ही आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन हेतु सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण उत्साह एवं प्रतिबद्धता के साथ सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किए गए।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *