दहेज हत्या के मामले में पति और सास गिरफ्तार, पिपराइच पुलिस की बड़ी कार्यवाही

 

पिपराइच /गोरखपुर। महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिपराइच पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय भेजते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक पिपराइच विवेक त्रिवेदी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना पिपराइच में दर्ज मुकदमा संख्या 273/2026 से संबंधित अभियुक्त महेश चौरसिया तथा अभियुक्ता अकाली देवी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध दहेज हत्या एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना और सघन प्रयासों के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी महेश चौरसिया पुत्र स्वर्गीय विंध्याचल चौरसिया तथा अकाली देवी पत्नी स्वर्गीय विंध्याचल चौरसिया निवासी मुडेरी रामपुर खुर्द, थाना पिपराइच, जनपद गोरखपुर के रहने वाले हैं।
इस गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी, महिला उपनिरीक्षक दीपिका श्रीरामअवध, कांस्टेबल रामानंद त्रिपाठी, आरक्षी चालक रुपेश प्रजापति एवं मनीष यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला उत्पीड़न एवं दहेज से जुड़े अपराधों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *