अमर फाउंडेशन ट्रस्ट को राजधानी में मिला नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवार्ड,

 

संवेदना-2 अभियान के आयोजकों को वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस सम्मान

गोरखपुर। रक्तदान को जनआंदोलन का स्वरूप देने वाली सामाजिक संस्था अमर फाउंडेशन ट्रस्ट को राजधानी लखनऊ में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में दो प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया। संस्था के संस्थापक अमर सिंह सहित कुल सात पदाधिकारियों को नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवार्ड तथा वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस (इंग्लैंड) सम्मान प्रदान किया गया।
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी, लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में निफा उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित संवेदना-2 सम्मान समारोह में प्रदेशभर से रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली संस्थाओं और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। अमर फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से डॉ. सुनील कुमार सिंह, डॉ. बिपिन कुमार शाही, जय सिंह ‘चिंकू’, संजय सिंह ‘रघुवंशी’, भूपेंद्र सिंह, अमर सिंह सहित सात लोगों को सम्मान मिला।
समारोह में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान तथा राज्य मंत्री नटवर गोयल ने सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल, वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस (इंग्लैंड) के वाइस चेयरमैन संजय पांजवानी, डॉ. अश्विनी शेट्टी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
संस्था के संस्थापक अमर सिंह ने इस उपलब्धि को गोरखपुर सहित पूरे प्रदेश के रक्तदाताओं और समाजसेवियों को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान रक्तदान के प्रति लोगों की बढ़ती जागरूकता और सामाजिक सेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। शहर के कई चिकित्सकों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने इस उपलब्धि पर अमर फाउंडेशन ट्रस्ट की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *