राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के खिलाड़ी को प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने किया सम्मानित


पनियरा विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने परतावल बाजार की बेटी अलीजा को माला पहनाकर स्वागत किया एवं सम्मानित किया। अलीजा ने राष्ट्रीय स्तर पर रोलर स्केटिंग में परतावल का नाम रोशन किया है। गोवा में आयोजित हुई राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में परतावल की खिलाड़ी अलीजा परवीन अंसारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) पर कब्जा जमाया है। राष्ट्रीय स्तर पर इस बड़ी कामयाबी के साथ ही अलीजा का चयन अब आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए इंडोनेशिया में हो गया है। अलीजा के इस उपलब्धि से पूरे शहर में जश्न का माहौल है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने भी फूल माला पहनाकर सम्मानित किया मनोबल बढ़ाया।

निर्भय सिंह ने कहा कि क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बनीं है अलीजा। बच्चों को और उनके माता पिता को सिख लेनी चाहिए।
कहा कि अलीजा की इस सफलता से पूरे जनपद, प्रदेश और देश का सम्मान बढ़ा है। इसके लिए उन्होने बेटी के माता पिता को बधाई दीं। इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि बेटियों को अगर सही अवसर और सपोर्ट मिले, तो वे आसमान छू सकती हैं।
निर्भय सिंह ने आश्वासन दिया कि
सरकार द्वारा मिलने वाले सहयोग को अपने स्तर से प्रयास करके अवश्य दिलाएंगे।

इस दौरान वहां संतोष जायसवाल, असगर अली, इजहार अंसारी, फिरोज, कौशल श्रीवास्तव, गोपाल, उमेश गुप्ता, उमेश शर्मा, आकाश, विजय प्रजापति सहित अन्य रहें।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *