क्षेत्राधिकारी फरेंदा  ने कोल्हुई का आकस्मिक किया  निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

महराजगंज। क्षेत्राधिकारी फरेंदा  दीपशिखा वर्मा द्वारा थाना कोल्हुई का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय एवं थाना परिसर की साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके उपरांत क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने लंबित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों एवं अपराध नियंत्रण संबंधी कार्यों की समीक्षा की तथा विवेचनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, प्रभावी गश्त, संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी एवं जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महिला एवं साइबर संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा थाना परिसर में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ शालीन, संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *