आईजी की वाहवाही लूटने पर फिरा पानी,बदमाशों ने की महिला की हत्या,एक गिरफ्तार

जहा एक तरफ लखनऊ रेंज के आइजी किरण एस रायबरेली पुलिस आफिस में कानून व्यवस्था का जायजा ले रहे थे । जिसके लिए पूरे जिले का पुलिस अमला सब कुछ चंगा दिखाने में जी जान लगा रहा था लेकिन वहीं कुछ बदमाशों ने अपनी करतूतों से सारे किए धरे पर पानी फेर दिया।आईजी पुलिस कार्यालय में मौजूद रहे और शायद वह रायबरेली में कानून व्यवस्था की स्थित परख रहे थे। इसी दौरान शहर की एक वारदात ने कानून व्यवस्था की परते खोल दी की आम जन मानस किस दहशत में जी रहा है। दरअसल आईजी की वाह वाही लूटने का मामला वहां बिगड़ गया जब शहर कोतवाली चौकी सिविल लाइन के राम जी पुरम निकट बस्तेपुर में दिनदहाड़े तीन बाइक सवार युवक एक घर में लूट के नियत से घुसते हैं और विरोध करने पर एक अधेड़ महिला की चाकू से भोंक कर हत्या कर देते हैं । हालांकि घटना के बाद एक हत्या आरोपी मौके से पकड़ा भी जाता है। पूरे मामले को लेकर पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *