अशोक ऐश्वर्यम विला तारामंडल के परिवार जनों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्गा बाबू का कुशल क्षेम भी पूछा

अवधेश पाण्डेय जिला संवाददाता गोरखपुर

गोरखपुर 28 जनवरी।उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री व श्री गोरखनाथ पीठाधीश्वर महाराज योगी आदित्यनाथ से डॉ अशोक कुमार श्रीवास्तव फैंस एसोसिएशन व अशोक ऐश्वर्यम के बड़े भैया प्रख्यात पूर्व रेल अधिकारी ई. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव,सहित पूरे परिवार ने शिष्टाचार भेंट की। इस भेट में गोरखपुर जिले के विकास कार्यों,जन कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा हुई जो प्रदेश के चहुंमुखी विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। शिष्टाचार भेंट के उपरांत सभी ने मिलकर मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र पहनाकर कर श्री राम लला का प्रतिमा स्मृति स्वरूप भेंट किये । तत्पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवार के मुखिया दुर्गा प्रसाद बाबूजी का कुशल क्षेम पूछा व सभी के प्रति कृतज्ञता व आशीर्वाद दिए।
इसी क्रम में प्रख्यात हिंदू धर्माचार्य व कालीबाड़ी के महंत रविंद्र दास महाराज ने तारामंडल क्षेत्र में लोक जन कल्याण मंडपम की भी मांग की ।
इस शिष्टाचार भेंट में सर्वश्री प्रख्यात शिक्षाविद् शिक्षा शास्त्र के विभाग अध्यक्ष सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज डॉ मनोज कुमार,पूर्व प्राचार्य सिग्नल एवं टेलीकॉम ट्रेनिंग स्कूल के इंजीनियर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव,रेलवे एक्टिविस्ट मान्यता प्राप्त पत्रकार इं.रंजीत कुमार श्रीवास्तव,प्रबंध निदेशक मांगीरिश इंफ्रा के इं.संजीत कुमार श्रीवास्तव, सामाजिक कर्मयोगी मंजीत कुमार श्रीवास्तव (बाबू) मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *