तहसील कैम्पियरगंज में अधिकारियों ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश

गोरखपुर जनपद के तहसील दिवस के अवसर पर शनिवार को तहसील कैम्पियरगंज में जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जय प्रकाश पुलिस अधीक्षक उत्तरी राजेश धुनावत तथा उप जिलाधिकारी कैम्पियरगंज आलोक रंजन सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। अधिकारियों ने विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतकर्ताओं की बात सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लिया और समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सुनवाई के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसामान्य की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। संबंधित अधिकारी शिकायतों की वास्तविक स्थिति की जांच करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से भी अवगत कराया जाए, जिससे लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

अधिकारियों ने राजस्व एवं पुलिस से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करने पर जोर दिया। विशेष रूप से ऐसे मामलों में, जिनमें दोनों विभागों की भूमिका आवश्यक है, संयुक्त रूप से जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य केवल शिकायतें प्राप्त करना नहीं, बल्कि पीड़ितों को उनकी समस्याओं से वास्तविक राहत दिलाना है।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कैम्पियरगंज सहित तहसील के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *