पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की बैठक हुआ सम्पन्न

झंगहा/गोरखपुर। किसी भी संगठन का रीढ़ वास्तव में संगठन के सदस्य होते हैं। सदस्यों की संख्या, जितनी मजबूत होगी, संगठन उतना ही मजबूती के साथ खड़ा मिलेगा। संगठन को और मजबूती प्रदान करने के लिए एवं संगठन के किसी भी सदस्य के दैवी आपदा में आर्थिक सहायता के लिए संगठन के पास कोष का भी होना जरूरी है पी पी ए के विस्तार के लिए प्रदेश जिले एवं मण्डल स्तर के पदाधिकारियों को अपने अपने दायित्वों के प्रति ईमानदारी से कार्य करने के लिए हमेशा तैयार रहना होगा उक्त बातें पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन आफ इंडिया के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय संयोजक जेपी गुप्ता ने चौरीचौरा तहसील सभागार में वतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि जब पत्रकारों का साथ, बुरे दिनों में उन्हीं के संस्थान हाथ खड़ा कर देता है ऐसी दशा में संगठन ही उस पीड़ित पत्रकार के साथ खड़ा मिलता है उन्होंने कहा कि पत्रकारों को कोई भी खबर प्रमाणिकता के साथ लिखना चाहिए l कभी भी किसी खबर को लेकर पार्टी नहीं बनना चाहिए। और न ही अपनी लेखनी किसी के पास गिरवी रखनी चाहिए।

कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभान तिवारी, प्रदेश महासचिव उमाशंकर शुक्ला, सुमेर नाथ पाण्डेय, यशोदा नन्द सिंह जिलाध्यक्ष कुशीनगर, महेंद्र पाण्डेय, अवधेश दूबे बबलू कुशवाहा,आदि लोगों ने संबोधित कर संगठन विस्तार पर वृहद रूप से चर्चा किया। संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए सर्व सम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। जिसमें तहसील इकाई की बैठक हर माह,जिला इकाई की बैठक हर दूसरे माह, मंडल इकाई की बैठक हर तीसरे माह तथा प्रदेश कमेटी की बैठक हर चौथे माह कराना तथा तहसीलों के बैठकों में जिला इकाई से प्रभारी नियुक्त करना प्रमुख है।
उक्त अवसर पर डाक्टर टी एन गुप्ता, अश्वनी कुमार सिंह, अविनाश शुक्ला, सुमेर नाथ पाण्डेय जयप्रकाश यादव,एम एम खान उर्फ फिरोज खान,राम संजीवन मिश्रा ,अनिल गौतम,जेपी कुशवाहा,वशीउल हक सिद्दीकी, विनोद कुमार पासवान, योगेंद्र मौर्य ,कृष्ण कुमार सच्चिदानंद उर्फ बबलू कुशवाहा, सुमंत दूबे रविप्रकाश राव ,प्रमोद कुमार गौड़ , सूर्याम्बुज दूबे ,ज्ञानेंद्र मिश्रा ,दिनेश गुप्ता सहित संगठन के दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *