वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 एवम वन महोत्सव का हुआ आयोजन एक पेड़ माँ के नाम, पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ!

महराजगंज जनपद के विकास खण्ड पनियरा के राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज के परिसर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से  ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ एवं ‘वन महोत्सव’ का शानदार आयोजन किया गया इस वर्ष का कार्यक्रम “एक पेड़ मां के नाम, पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ” की प्रेरणादायी थीम पर आधारित रहा। पौधों का वितरण वन विभाग के अधिकारियों की देखरेख में आम के पौधों का रोपण हुआ और 200 आम के पौधे लोगों को वितरित किए गए मुख्य अतिथि, क्षेत्रीय विधायक मा. ज्ञानेंद्र सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए। वृक्ष हमारे जीवन की अमूल्य धरोहर हैं।आइए, हम सब मिलकर इस महाअभियान का हिस्सा बनें और धरती को हरा-भरा बनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *