दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

महराजगंज जनपद मे पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पनियरा पुलिस द्वारा दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

थाना पनियरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 322/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट में वांछित अभियुक्त सोनू निषाद पुत्र रविशंकर निषाद, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी रतनपुरवा टोला लौकियावान, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *